सुपौल, अक्टूबर 2 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के सिमराही बाजार स्थित विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, राघोपुर परिसर में शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे 'प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' के अंतर्गत जन-जागरूकता के उद्देश्य से जिलाधिकारी, सुपौल सावन कुमार द्वारा सोलर रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस पहल का उद्देश्य आमजन को सौर ऊर्जा के लाभों से अवगत कराना और उन्हें इस योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित करना है।

योजना के लाभ इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रमंडल में आयोजित सोलर सेवा सेतु शिविर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आमजन को योजनाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी ने विद्युत कार्यालय परिसर में स्वच्छता में सहभाग थीम के तहत आम का पौधारोपण कर पर्यावरण...