सुपौल, जून 27 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। मिशन शक्ति अंतर्गत संचालित योजनाओं की डीएम सावन कुमार अपने कार्यालय वेश्म में शनिवार को समीक्षा की। इस समीक्षा बैठक में डीएम ने जिला हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वीमेन (डीएचईडब्ल्यू), बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व वन स्टॉप सेंटर के संचालन एवं कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इसके अलावा मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना से संचालित पालनाघर (क्रेच) एवं सामाजिक पुनर्वास कोष की भी समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तीकरण, सुरक्षा एवं कल्याण से संबंधित सभी योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित कराए जाने को संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। यह भी पढ़ें- समूह की महिलाओं को और दें जिम्मेदारी, बढ़ेगी क...