सुपौल, सितम्बर 7 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को एनएच-27 पर पिपरा खुर्द टावर चौक के पास सिमराही से दरभंगा की ओर जा रहे एक मिनी ट्रक से 358.2 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से मिनी ट्रक चालक को गिरफ्तार करने के साथ वाहन को जब्त कर थाना लाया। इस संबंध में भपटियाही थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एनएच-27 स्थित पिपरा खुर्द टावर चौक के पास वाहन जांच की गई। इसी दौरान टाटा मिनी ट्रक संख्या बीआर 37जी 0061 की तलाशी लेने पर उसमें से 358.2 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब रॉयल मेंशन ब्रांड की बताई गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने मौके से मिनी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक की पहचान पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के देवगा विलपा...