सुपौल, अप्रैल 4 -- सुपौल,कार्यालय संवाददाता। जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह द्वारा मध्यान्ह भोजन योजना के सुचारू संचालन को लेकर सभी एलपीजी वितरकों एवं संबंधित एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों व मदरसा में मध्यान्ह भोजन के लिए गैस की आपूर्ति निर्बाध रूप से सुनिश्चित की जाए। पत्र में कहा गया है कि विद्यालयों में बच्चों को नियमित रूप से मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। वर्तमान में कई विद्यालयों में एलपीजी कनेक्शन स्थापित है, लेकिन कुछ स्थानों पर गैस आपूर्ति में बाधा की शिकायतें मिल रही हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने सभी संबंधित वितरकों को अपने-अपने क्षेत्र में स्थापित एलपीजी कनेक्शनों की स्थिति की समीक्षा करने और आपूर्ति में किसी भी प्रकार की रुकावट को तत्काल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.