सुपौल, मई 17 -- सुपौल। मानसून को लेकर शहर के विभिन्न हिस्सों में नाले की सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। रविवार को शहर के मल्लिक चौक से लेकर हुसैन चौक तक नालों की सफाई की गई। गौरतलब है कि मानसून के दौरान होने वाली अत्यधिक बारिश से शहर में जलजमाव की स्थिति उत्पन हो जाती है। नगर परिषद के ईओ अरविंद कुमार ने बताया कि आगामी मानसून को देखते हुए नाले की सफाई कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...