सुपौल, मई 8 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी शाखा त्रिवेणीगंज की ओर से शुक्रवार को अनुपलाल यादव महाविद्यालय सभागार में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रेडक्रॉस के संस्थापक जीन हेनरी ड्यूनेंट की जयंती पर उनके चित्र पर एसडीएम, महाविद्यालय प्राचार्य, रेडक्रॉस पदाधिकारियों, सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। यह भी पढ़ें- मानवता की सेवा करना है रेड क्रॉस का मूल कार्य: डीएम- पेज-4 बॉटमप्रतियोगिता का आयोजन इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं के बीच "मानवता को जीवित रखना" विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतिभागियों ने रेडक्रॉस के उद्देश्य, मानव सेवा और सामाजिक सहयोग के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में आकांक्षा...