सुपौल, अक्टूबर 2 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। ग्राम कचहरी में न्याय मित्र के रूप में कार्यरत अधिवक्ताओं बड़ी संख्या में अपनी मांगों के समर्थन में पटना कूच करेंगे। इसको लेकर जिला ग्राम कचहरी न्याय मित्र संघ के नेतृत्व में गुरुवार की शाम विधिज्ञ संघ भवन में अनुमंडल के न्यायमित्रों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष बलदेव प्रसाद यादव ने की। यह भी पढ़ें- मानदेय बढ़ाने की मांग पर न्याय मित्रों का पटना कूच, धरना-प्रदर्शन की रणनीति तयबैठक में चर्चा बैठक में 5, 6 एवं 7 अक्टूबर को पटना के गर्दनीबाग में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। मौके पर जिला उपाध्यक्ष यतीन्द्र मोहन सिंह ने कहा कि आज के इस मंहगाई के दौर में न्याय मित्रों का मानदेय महज 7000 रुपये है। यह मजदूर के दैनिक मजदूरी से भी कम है। बार बार आग्रह के बाबजूद...