सुपौल, अप्रैल 2 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। डीएम सावन कुमार और सिविल सर्जन बाबू साहेब झा के निर्देश पर गुरुवार को सरायगढ़ स्थित निजी ग्लोबल हॉस्पिटल सरायगढ़ की जांच की गई। जांच टीम में एसडीएम मनोहर कुमार साहू, बीडीओ अच्युतानंद, सीओ स्वामीनाथ राम, किशनपुर पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिन्हा, सीएचसी सरायगढ़ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी चंद्रभूषण मंडल, भपटियाही थाना की एसआई वर्षा कुमारी, ड्रग इंस्पेक्टर निर्भय कुमार, सुरेंद्र कुमार व पूजा कुमारी मौजूद रहे। इस बाबत एसडीएम मनोहर कुमार साहू ने बताया कि ग्लोबल हॉस्पिटल सरायगढ़ के संचालक से अस्पताल के संबंध में आवश्यक कागजात की मांग की गई। इसके बाद अस्पताल में सरकारी मानक के अनुरूप सुविधा नहीं रहने के कारण और अस्पताल में डॉक्टर नहीं रहने सहित अन्य प्रकार के त्रुटि पाया गया। अस्पताल अ...