भागलपुर, मार्च 20 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के माधोपुर पंचायत की हरिहरपुर गांव के कबीर मठ से लेकर दुर्गा मंदिर तक जाने वाली ढलाई सड़क, जो कि एसएच-91 से जुड़ी है। उक्त सड़क पिछले चार वर्षों से जर्जर हालत में है और जगह-जगह बड़े गड्ढे बन जाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब 10 साल पहले तत्कालीन मुखिया सरयुग मंडल द्वारा लगभग 9 लाख रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण कराया गया था। लेकिन अब इसकी स्थिति काफी खराब हो चुकी है। इस सड़क से प्रतिदिन लगभग 5000 लोगों का आवागमन होता है। जिसमें मध्य विद्यालय और उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं। जिससे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बीडीओ से सड़क की मरम्मत की मांग की है। मांग करने वालों में ललित मंडल (वार्ड सदस्य), अमित य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.