सुपौल, मई 10 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत सिमराही स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ओम शांति केंद्र के सभागार में रविवार को मातृ दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मां के त्याग, करुणा और निस्वार्थ प्रेम को नमन करते हुए उनके महत्व पर प्रकाश डाला गया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता राजयोगिनी बबीता दीदी ने की। यह भी पढ़ें- सुपौल : बच्चों ने अभिनय से जीवंत की मां की ममता-त्यागकार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित नगर पंचायत सिमराही की उप मुख्य पार्षद विनीता देवी, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के असिस्टेंट मैनेजर दीपक कुमार दास, ब्रह्माकुमार किशोर जी, ब्रह्माकुमारी पूजा जी, बिना जी, निशिका जी, रागिनी देवी, दौलत देवी सहित अन्य गणमान्य लोगों द्वारा सामूहिक रूप से...