सुपौल, मार्च 28 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। चैती नवरात्र के समापन पर शनिवार को शहर के चकला-निर्मली मुहल्ला स्थित दुर्गा स्थान से मां दुर्गा की प्रतिमा का भव्य विसर्जन किया गया। पूरे नौ दिनों तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद श्रद्धालुओं ने मां को अश्रुपूरित नेत्रों से विदाई दी। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और शहर पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। चकला-निर्मली मुहल्ला से निकली विसर्जन यात्रा में श्रद्धालुओं का हुजूम देखते ही बनता था। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच यात्रा आगे बढ़ती रही। इस दौरान आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। वहीं बाजार भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर सुख-शांति की कामना की। विर्सजन यात्रा के दौरान पूरे शहर में उत्सव का माहौल देखन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.