सुपौल, दिसम्बर 18 -- पिपरा, एक प्रतिनिधि। पिपरा थाना क्षेत्र के महेशपुर में एनएच 106 पर हाईवा की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि बुधवार की देर शाम तेज रफ्तार हाईवा ने आगे से जा रही एक बाईक को जोरदार ठोकर मार दी। घटना में बाइक पर सवार एक महिला ट्रक के चक्के के नीचे आ गई, जिसमें महिला के चीथरे उड़ गए। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं घटना में बाइक पर सवार चालक और महिला का तीन वर्षीय मासूम बच्चा बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार बच्चा और बाइक चालक को भी हल्की चोटें आई हैं। मृत महिला की पहचान मालती देवी (25) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उक्त महिला मालती देवी अपनी ससुराल श्यामनगर से अपने मायके तीनटोलिया गांव जा रही थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। इधर घटना के विरोध में आक्रोश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.