सुपौल, जून 28 -- किशनपुर, एक सावददाता। थाना क्षेत्र के पूर्वी कोसी तटबंध के स्पर संख्या 49, रतनपुरा गांव के समीप शनिवार को एक महिला का सिर कटा शव मिलने मामले में रविवार को पुलिस द्वारा महिला का सिर गोताखोर के माध्यम से खोजबीन की जा रही है। मामले में जहां फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी है। वहीं महिला के सिर को खोजने में गोताखोर के माध्यम से किशनपुर पुलिस लगी हुई है। इस सबंध में थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार ने बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। डॉग स्क्वायड को भी जानकारी दी गई है। कहा की महिला का शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। यह भी पढ़ें- सुपौल : महिला का सिर काटकर फेंका, शव बरामद शव के पास से सिर बरामद नहीं हो पाया है। घटना से फॉरेंसिक टीम खून के नमूने समेत अन्य साक्ष्य ले चुकी है। आसपास के थानों को स...