सुपौल, मार्च 18 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। जिला पदाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को जिलास्तरीय संचालन समिति की बैठक हुई। इस दौरान शक्ति सदन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। विशेष रूप से महिलाओं के सुरक्षित आवासन, पुनर्वास व्यवस्था, लाभार्थियों को प्रदान की जाने वाली वित्तीय सहायता, परामर्श सेवाएं, सुरक्षा प्रबंधन तथा संस्थान के दैनिक संचालन की प्रगति पर चर्चा की गई। मौके डीएम ने शक्ति सदन का संचालन पूर्णतः विभागीय मार्गदर्शिका एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप किये जाने का निर्देश दिया, ताकि जरूरतमंद महिलाओं को समयबद्ध, सुरक्षित एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, लाभार्थियों के मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा सभी व्यवस्थाओं...