सुपौल, फरवरी 13 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के धरहारा स्थित प्रसिद्ध बाबा भीमशंकर मंदिर में आगामी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में गुरुवार देर शाम वीरपुर एसडीएम सह मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम नीरज कुमार ने मंदिर समिति को सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, रंग-रोगन और पूजा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए मजिस्ट्रेट, मेडिकल टीम सहित आवश्यक कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने सीओ और थानाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.