सुपौल, जुलाई 31 -- वीरपुर, एक संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी और बिहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महादलित टोला से शुक्रवार को नेपाली शराब बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 45वीं वाहिनी एसएसबी की त्वरित कार्रवाई टीम (क्यूआरटी) और बिहार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीरपुर के महादलित टोला स्थित सुधीर पंडित के घर में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान वहां से 23.325 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से सुधीर पंडित को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद बरामद शराब एवं गिरफ्तार आरोपी को बीरपुर थाना के सुपुर्द कर दिया गया। यह भी पढ़ें- सुपौल : सीमा पर साइकिल छोड़ नेपाल भागा तस्कर, 54 लीटर शराब जब्त 45वीं वाहिनी एसएसबी, बीरपुर के कमांडेंट गौर...