सुपौल, जून 2 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। महाभारत के रचयिता महर्षि वेदव्यास एवं लोक देव भीम केवट जयंती के आयोजन को लेकर शहर के विद्यापुरी मोहल्ला स्थित सत्यम पब्लिक स्कूल में बुद्धिजीवियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्राचार्य सीताराम मंडल ने की। इस दौरान आगामी 29 जुलाई को सुपौल पब्लिक लाइब्रेरी में आयोजित होने वाले जयंती समारोह की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।

बैठक में संकल्प बैठक में उपस्थित लोगों ने आषाढ़ी पूर्णिमा पर मनाए जाने वाले महर्षि वेदव्यास के जन्मोत्सव को सामाजिक न्याय और सत्ता में अधिकार दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया। समारोह आयोजन समिति के संयोजक एवं भू-ना-मंडल विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष प्रो. रामचंद्र प्रसाद मंडल ने कहा कि महर्षि वेदव्यास भारतीय संस्कृति के ऐसे महापुरुष हैं,...