सुपौल, जनवरी 28 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। जिले के दो वरीय पदाधिकारियों का तबादला हो गया है। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से सूबे में बिहार प्रशासनिक सेवा के 51 अधिकारियों का तबादला किया है। सुपौल के निर्मली अनुमंडल के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजू कुमार को कटिहार जिले के बारसोई का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं खगड़िया के वरीय उप समाहर्ता विकाश कुमार को अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुपौल बनाया गया है। जबकि सुपौल सदर अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रवीर कुमार को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं उनकी जगह नालंदा के जिला पंचायत राज पदाधिकारी मनोहर कुमार साहु को सदर अनुमंडल पदाधिकारी की जिम्...