सुपौल, जून 29 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। छातापुर के मनरेगा कार्यालय सभागार में सोमवार को विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025 के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन आरडीओ प्रवीण कुमार रजक, मनरेगा पीओ शिवनारायण लाल, लेखापाल राजेश कुमार तथा उपप्रमुख संजय कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- सहरसा: विकसित भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षणकार्याशाला का उद्देश्य प्रशिक्षण में बताया गया कि मिशन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाना, टिकाऊ परिसंपत्तियों का निर्माण, किसानों की उत्पादकता में वृद्धि तथा मजदूरों की आय को सुरक्षित करना है। नई व्यवस्था के तहत मजदूरों को वर्ष में 125 द...