सुपौल, जून 10 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिले में संचालित 60 मदरसों और 66 संस्कृत विद्यालयों की जांच को लेकर शिक्षा विभाग के निर्देशों का अपेक्षित अनुपालन नहीं हो रहा है। विभाग ने सरकारी एवं अनुदानित मदरसों तथा संस्कृत विद्यालयों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और शैक्षणिक व्यवस्था की समीक्षा के लिए व्यापक जांच का आदेश दिया था। यह भी पढ़ें- संस्कृत विद्यालयों और मदरसों की जमीनी जांच के 21 प्रखंडों में त्रिसदस्यीय टीम गठितजांच प्रक्रिया की स्थिति निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार 10 जून तक जांच प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट विभाग को भेजनी थी, लेकिन अधिकांश प्रखंडों से अब तक रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। जबकि सदर सदर सहित अधिकांश प्रखंडों में जांच की कार्रवाई शुरू भी नहीं हुई है। जो विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। बता दें कि शिक्षा वि...