सुपौल, मार्च 27 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के कबीर कृपा नाथ प्लस टू उच्च विद्यालय, हरिहरपुर के छात्र अमृत कुमार ने इंटरमीडिएट परीक्षा (साइंस) में 415 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। रामपुर पंचायत के वार्ड संख्या 8 स्थित लालपुर गांव निवासी मजदूर के पुत्र अमृत कुमार ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। अपनी इस सफलता से अमृत हर्षित हैं, वहीं उनकी माता कविता देवी एवं पिता सुजीत राय अपने पुत्र की उपलब्धि पर गौरवान्वित हैं। अमृत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षक सहित पंसस बिमल झा, प्रीति झा, दिलीप झा, संतोष झा, मिथलेश राय एवं परिजनों ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.