सुपौल, दिसम्बर 12 -- छातापुर,एक प्रतिनिधि। छातापुर थानाक्षेत्र की मोहम्मदगंज पंचायत के मीरापट्टी गांव में जमींदार की दबंगई का मामला सामने आया है। खेत में मजदूरी करने जाने से मना करने पर कई महिला मजदूरों को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। मारपीट में जख्मी दो नाबालिग सहित पांच महिलाओं को उपचार के लिए सीएचसी छातापुर में भर्ती कराया गया। जख्मियों में ललिता देवी (35) पति पंकज राम, सुनीता देवी (45) पति चंदेश्वरी राम, प्रियंका कुमारी (17) पिता पंकज राम, निभा कुमारी (12) व बेबी कुमारी (22) पिता चंदेश्वरी राम शामिल हैं। इधर, सीएचसी में ड्यूटी पर मौजूद डा. सत्या गुप्ता के द्वारा जख्मियों का उपचार किया गया। जिसमें सिर में गंभीर चोट के कारण दो जख्मियों को सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया। सीएचसी में मीरापट्टी गांव के वार्ड एक निवासी मौजूद पंकज राम और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.