सुपौल, अप्रैल 1 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का असर अब रोजमर्रा के सामान पर भी दिखने लगा है। प्लास्टिक बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल महंगा होने और आपूर्ति बाधित होने से प्लास्टिक के छोटे-बड़े सभी सामानों के दाम बढ़ गए हैं। पिछले एक महीने में मग, बाल्टी, कुर्सी, पाइप और पानी की टंकी समेत कई उत्पाद महंगे हुए हैं। वहीं, मैट्रेस से जुड़े सामानों में भी करीब 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे बाजार में बिक्री प्रभावित हो रही है। उद्यमी मनीष चौधरी ने बताया कि कच्चे माल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। पीवीसी और सीपीडब्ल्यू के दाम में करीब 40-50 रुपये प्रति यूनिट तक बढ़ोतरी हुई है। कृषि कार्य के लिए पाइप बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एलएलडीपीई के दाम 70 रुपये तक बढ़ गए है। इससे प्लास्टिक ...