सुपौल, मार्च 23 -- जदिया, निज संवाददाता। जदिया पुलिस ने शनिवार को पिलुवाहा पंचायत के तमकुलहा वार्ड 16 स्थित मक्का खेत के पास झाडीनुमा गड्ढे से छोटी बड़ी कुल 174 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। इस मामले में थानाध्यक्ष नंद किशोर नंदन के बयान पर जदिया थाना में एक केस दर्ज किया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त जगह से शराब की डिलीवरी की जा रही है। सूचना सत्यापित करने के लिए जब पुलिस टीम के साथ वहां छापेमारी की गई तो पुलिस वाहन देख आरोपी एवं अन्य अज्ञात अपनी बाइक ( बी आर 50 एच 5519 ) वहीं छोड़कर खेतों में लगी मक्का की फसल का लाभ उठाते हुए फरार हो गए। पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ना चाहा लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पुलिस बलों ने कानूनी प्रक्रिया कर उक्त मक्का खेत के बगल झाडीनूमा गड्ढे से प्लास्टिक बोरे में बंद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.