सुपौल, मार्च 12 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। राजेश्वरी थानाक्षेत्र के न्यू गोचर हाट स्थित प्रसिद्ध राजेश्वरी भगवती मंदिर में बुधवार की देररात अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। दुस्साहसी चोर भगवती मंदिर के गर्भगृह का कुंडी तोड़कर लाखों मूल्य के आभूषण चुराकर ले गये। गुरूवार की सुवह घटना की जानकारी जंगल में लगी आग की तरह फैल गई और इलाके के लोग काफी संख्या में मंदिर पहूंचे। मंदिर के पुजारी रिंकु मिश्र सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहूंचे और घटना से अवगत हुए। जिसके बाद चोरी के घटना की सूचना पुलिस को दी गई। राजेश्वरी थानाध्यक्ष युगल किशोर पुलिस बल के साथ मंदिर पहूंचे और घटना की छानबीन की। जिसके बाद थानाध्यक्ष की जानकारी पर त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विभाष कुमार भी पहूंचे और आवश्यक जांच पड़ताल कर मंदिर के पुजारी सहित अन्य लोगों से आवश्यक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.