सुपौल, मार्च 21 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के भवानीपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 7 में गुरुवार की रात 9 बजे भोज में शामिल होने गए मामा-भांजे बच्चों के अचानक लापता हो जाने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार कामेश्वर फरकार के बड़े पुत्र सज्जन कुमार ने बताया कि उनका छोटा भाई विनोद कुमार (15 वर्ष) एवं भांजा रौनक कुमार (6 वर्ष) पड़ोस में आयोजित भोज में शामिल होने गए थे। भांजा रौनक पिछले छह माह से ननिहाल में हीं रह रहा था। भोज समाप्त होने के बाद जब सभी लोग हाथ धो रहे थे, उसी दौरान दोनों बच्चे अचानक वहां से गायब हो गए। काफी देर तक बच्चों के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने भोज स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन शुरू...