सुपौल : भोज खाकर लौट रहे किशोर की सड़क हादसे में मौत
सुपौल, जून 20 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भोज खाकर घर लौट रहे एक किशोर की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना सरायगढ़ प्रखंड की चांदपीपर पंचायत में शुक्रवार रात करीब 10 बजे एनएच 327 ए की है। उसकी पहचान चांदपीपर पंचायत के वार्ड आठ निवासी बैजू यादव के पुत्र जितेंद्र कुमार (16 वर्ष) के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- सुपौल : भोज खाकर लौट रहे किशोर की सड़क हादसे में मौतघटनास्थल पर तत्काल सहायता घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे सरायगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बहरहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश व मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार चांदपीपर वार्ड आठ निवासी जितेंद्र कुमार भोज खाकर अपने घर लौट रहा था। इसी क्रम में किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.