सुपौल, मार्च 18 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पट्टी रतनसार गांव में मंगलवार सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। मारपीट में एक पक्ष के पिता और उनके चार पुत्र समेत कुल छह लोग जख्मी हो गए। बीच-बचाव करने पहुंची एक महिला भी घायल हुई है। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी छातापुर में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल 31 वर्षीय बिनोद शर्मा को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का उपचार स्थानीय स्तर पर किया गया। घायल कोकाय शर्मा ने बताया कि बसोबास भूमि को लेकर दूसरे पक्ष से लंबे समय से विवाद चल रहा है। सरपंच के सुझाव पर मंगलवार को जमीन की मापी होनी थी, लेकिन उससे पहले ही दूसरे पक्ष के लोग हथियार के साथ घर पहुंच गए और लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष ने डायल 112 पर ...