सुपौल, फरवरी 25 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। 26 फरवरी को आयोजित भूकंप मॉक अभ्यास के संचालन को लेकर मंगलवार को आपदा प्रबंधन बिहार के सचिव की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक हुई। इसमें संबंधित सभी विभागों एवं हितधारकों के साथ तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस क्रम में सचिव ने सभी लाइन विभाग के कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही सूचना तंत्र को सक्रिय एवं सुदृढ़ रखने पर भी जोर दिया गया। मॉक अभ्यास के दौरान रेस्क्यू, राहत एवं चिकित्सा व्यवस्था की पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई। जबकि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस बल, स्वास्थ्य विभाग एवं आपदा मित्रों की भूमिका स्पष्ट तथा समन्वित रखने को कहा गया। सचिव ने अभ्यास के बाद फीडबैक एवं गैप एनालिसिस रिपोर्ट तैयार करने को कहा, ताकि य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.