सुपौल, जून 15 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र की नगर पंचायत सिमराही वार्ड एक स्थित शर्मा टोला में रविवार देर रात हुए भीषण अग्निकांड में चार परिवारों के पांच घर जलकर राख हो गए। घटना में लाखों रुपये की संपत्ति, अनाज, नकदी और घरेलू सामान नष्ट हो गए। बताया जाता है कि आग की शुरुआत बिजली के पोल से निकली चिंगारी से हुई और बाद में घर में रखे गैस सिलेंडर फटने से आग और भी भयावह हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि दमकल की टीम को सूचना देने के बावजूद वह तीन घंटे देरी से पहुंची, तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था। अग्निपीड़ितों के अनुसार घटना में करीब 10 लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। इस बाबत पीड़ित गृहस्वामी संजय शर्मा ने बताया कि रविवार रात करीब दो बजे अचानक आग लगी और उनके दोनों घर जलकर राख हो गए। घर में रखे अनाज, गेहूं, चावल, मूंग,...