सुपौल, मार्च 3 -- वीरपुर, एक संवाददाता। रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से भीमनगर थाना पुलिस ने सोमवार की संध्या पूरे क्षेत्र में सशक्त फ्लैग मार्च निकाला। थाना अध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में निकला यह मार्च भीमनगर थाना परिसर से शुरू होकर नया बाजार होते हुए सहरसा चौक तक पहुंचा, जहां लोगों का खासा जमावड़ा देखने को मिला। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त कर आमजन से भाईचारे और आपसी सद्भाव के साथ होली मनाने की अपील की। साथ ही यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि, हुड़दंग या कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अफव...