सुपौल, जून 26 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री राजेश झा 'राजू' के सिमराही आगमन पर शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। वह सुपौल में आयोजित जिलास्तरीय बैठक में शामिल होने के क्रम में सिमराही पहुंचे थे। इस दौरान भाजपा नेता और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सचिन माधोगरिया के निज आवास पर उनका अभिनंदन किया गया। यह भी पढ़ें- सुपौल : भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेश झा 'राजू' का सिमराही में हुआ स्वागतसम्मान समारोह इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सचिन माधोगरिया ने प्रदेश महामंत्री राजेश झा को अंगवस्त्र, पारंपरिक पाग तथा प्रसिद्ध बाबा भीमशंकर महादेव एवं विष्णुपद मंदिर का स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता, नगर महामंत्री प्रशांत वर्मा एवं राजकुमार प...