सुपौल, मार्च 5 -- प्रतापगंज (निज प्रतिनिधि)। प्रखंड के भवानीपुर उत्तर एवं चिलौनी उत्तर पंचायत में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन 6 और 7 मार्च तक किया जाएगा। प्रत्याशियों की सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से दो टेबल की व्यवस्था की गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 9 और 10 मार्च को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी, जबकि 11 मार्च को नाम वापसी की तिथि तय की गई है। इसके बाद 18 मार्च को मतदान कराया जाएगा। चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ने लगी है। बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पैक्स चुनाव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन पूरी चुनाव प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.