सुपौल, जून 9 -- मरौना, एक संवाददाता। मरौना दक्षिण पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-72 का भवन निर्माण हुए करीब 12 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन आज तक एक दिन भी केंद्र का संचालन अपने भवन में नहीं हो सका है। वर्ष 2012-13 में पंचायत समिति मद से लगभग 6.25 लाख रुपये की लागत से उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर में भवन का निर्माण कराया गया था। तत्कालीन बीडीओ सुशील कुमार ने भवन का उद्घाटन कर इसे संबंधित सेविका को सौंप दिया था, लेकिन केंद्र कभी संचालित नहीं हो पाया।

भवन की स्थिति निर्माण के कुछ समय बाद विद्यालय भवन निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार ने आंगनबाड़ी भवन का उपयोग सीमेंट और सरिया रखने के लिए किया, जिससे भवन का फर्श और दरवाजे क्षतिग्रस्त हो गए। ठेकेदार के जाने के बाद भवन उपेक्षा का शिकार हो गया और धीरे-धीरे जर्जर स्थिति में पहुंच गया। 17 नवंबर 2024 क...