सुपौल, फरवरी 1 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। श्री सत्य साइ प्रेम प्रवाहनी रथ रविवार को भपटियाही पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने चरण पादुका छूकर आशीर्वाद लिया। श्री सत्य साइ बाबा के शताब्दी समारोह को लेकर आंध्र प्रदेश के संत साइ बाबा जिला आश्रम से 24 अप्रैल 2025 को पांच रथ एक साथ निकालकर देश के विभिन्न राज्यों में भ्रमण कर रहा है। जिसमें एक रथ बिहार के कई जिलों में भ्रमण करते हुए सुपौल पहुंचा था। सुपौल से मधुबनी जाने के क्रम में भपटियाही में संत साइ बाबा के चरण पादुका छूकर आशीर्वाद लिया और रथ का भव्य स्वागत किया गया। सुपौल जिले के जिला अध्यक्ष शिव शंकर चौधरी, सचिव मोहन चौधरी ने बताया कि श्री सत्य साइ प्रेम प्रवाहनी रथ मधुबनी जिला से भ्रमण कर दरभंगा पहुंचेंगे और दरभंगा से झारखंड के लिए रवाना हो जाएंगे। इस मौके पर सेवादल के सदस्य चंद्रकिशोर चौधरी, भूप...