सुपौल, फरवरी 1 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के गणपतगंज हाई स्कूल के मैदान में आयोजित गणपतगंज क्रिकेट लीग 2026 के पांचवें दिन रविवार को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में ब्वॉयज इलेवन सहरसा और मतीन इलेवन सुपौल के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें शानदार प्रदर्शन के दम पर ब्वॉयज इलेवन सहरसा ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। टॉस जीतकर ब्वॉयज इलेवन सहरसा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। सहरसा की ओर से गोविंद ने सर्वाधिक 30 गेंदों में 34 रन की उपयोगी पारी खेली। वहीं 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मतीन इलेवन सुपौल की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के बल्लेबाज सहरसा के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाए और लगातार विकेट गिरते चले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.