सुपौल, मार्च 27 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत के रामनगर गांव से शुक्रवार को एक बोलेरो से 1210 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद की। इस बाबत थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रामनगर गांव से बोलोरो बीआर 50, 4263 पर प्लास्टिक की बोरी में शराब बरामद की। थानाध्यक्ष ने बताया कि बोलोरो से कुल 1210 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद की गई है। जबकि वाहन चालक पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया। उन्होंने कहा कि उत्पाद अधिनियम के तहत बोलेरो चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...