सुपौल, मई 22 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार रात करीब 9 बजे गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, उत्पाद एवं मद्यनिषेध विभाग की टीम ने सदर थाना क्षेत्र के बलवा पंचायत स्थित बैरिया मंच के समीप छापेमारी की गई।

छापेमारी की विस्तृत जानकारी वहां एक टीन के बने शेड में धान की बोरियों के बीच छुपाकर रखा शराब का जखीरा मिला। मौके से पिपरा हरी वार्ड 13 निवासी शिवजी कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर वहां से कार्टन और बोरियों में रखा कुल 1297 बोतल विदेशी ...