सुपौल, अप्रैल 1 -- वीरपुर, एक संवाददाता। बसन्तपुर प्रखंड के ग्रामीणों के लिए सुगम सफर का सपना अब सरकारी सुस्ती की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बैजनाथपुर से आरडब्ल्यूडी रोड लालपुर तक बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी अधूरा पड़ा है। हालत यह है कि लगभग एक किलोमीटर लंबी इस सड़क का आधा काम भी अब तक पूरा नहीं हो सका है, जिससे स्थानीय लोगों में प्रशासन और संवेदक के खिलाफ गहरा आक्रोश है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 94 लाख 80 हजार 199 रुपये है। निर्माण स्थल पर लगे सूचना पट्ट के मुताबिक, कार्य प्रारंभ करने की तिथि 24 सितंबर 2024 और इसे पूर्ण करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2025 निर्धारित थी। समय सीमा समाप्त हुए छह महीने से अधिक का वक्त ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.