सुपौल, जून 18 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही बाजार मे पंजाब नेशनल बैंक के सामने से बुधवार की दोपहर एक मोटरसाइकिल की चोरी हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर भागते हुए दिखाई दिया है। बताया जाता है की भपटियाही थाना क्षेत्र के मुरली गांव निवासी सुधा देवी पति उमाकांत पांडे की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर बीआर 50 आर 3334 को परिवार के एक सदस्य ने बैंक के सामने खड़ी की थी। इसके बाद वह बैंक के अंदर अपने जरूरी कार्य से चले गए। लगभग आधे घंटे बाद जब वे बाहर निकले तो मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी वाहन का कोई पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी तत्काल भपटियाही थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घ...