सुपौल, फरवरी 12 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। ट्रेड यूनियन के आह्वान पर गुरुवार को छातापुर क्षेत्र की सभी प्रमुख बैंक शाखाओं में कर्मचारियों की हड़ताल से बैंकिंग कार्य पूरी तरह ठप रहा। हड़ताल पर रहे कर्मचारियों ने शाखा परिसर में बैनर के साथ प्रदर्शन कर अपनी लंबित मांगों के समर्थन में एकजुटता दिखाई। मुख्यालय स्थित बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, ग्रामीण बैंक, कैनरा बैंक तथा पंजाब नेशनल बैंक की तमुआ बाजार व महद्दीपुर बाजार शाखाओं के कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे। बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक मणिभूषण कुमार ने बताया कि कर्मचारियों की अनुपस्थिति में सामान्य बैंकिंग संचालन संभव नहीं हो सका। हालांकि अधिकारी वर्ग द्वारा केवल रिकवरी से जुड़े सीमित कार्य किए गए। बैंक बंद रहने से ग्राहकों को लेनदेन में काफी परेशानी हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...