सुपौल, दिसम्बर 24 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय टीपीसी भवन में बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के बीएलओ की बैठक निर्मली एसडीएम धीरज कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम धीरज कुमार सिन्हा, बीडीओ अच्युतानंद ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। बैठक में एसडीएम ने सभी बीएलओ को उपलब्ध कराए गए रंगीन रंगीन वोटर लिस्ट में मतदाताओं के धुंधला फोटो को बदलकर नये फ्रेश फोटो लगवाने, मतदाताओं के नाम, गृह संख्या, उम्र लिंग मे अशुद्धि, पिता और पति के नाम में अशुद्धि, महिला की जगह पुरुष का नाम और पुरुष के जगह महिला का नाम के नाम मेअशुद्धि सहित विभिन्न प्रकार के त्रुटि को सुधार कर फॉर्म 8 भरकर सुपरवाइजर के पास 3 जनवरी 2026 तक जमा करने का निर्देश दिया। एसडीएम ने एक मतदात...