सुपौल, अक्टूबर 5 -- मरौना, एक संवाददाता। शनिवार की सुबह से रुक रुक कर हो रही लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ने लगा है। और बाढ़ जैसे स्थिति उत्पन्न हो गई है।इससे किसान काफी भयभीत है। कोशी, तिलयुगा, बालन तीनो नदियां मे पानी काफी तेजी से बढ़ रही है निचली इलाके के धान के फसलो मे भी पानी प्रवेश कर गया है। मौसम के बदलते मिजाज और नदियों मे उफान को देखकर किसानो की परेशानियां बढ़ती हुई नजर आ रही है। किसानो को बाढ़ आने से धान की फसल डूबकार बर्दाद होने की चिंता सताने लगा है। बारिश के साथ तेज हवा के कारण खेतों में लगे धान का फसल पानी के ऊपर गिर गया है। और बाढ़ का पानी प्रवेश करते संविधान के फैसले बर्बाद हो जाएगी इससे करी मेहनत बेकार हो जाएगा और सारी लागत पानी में बह जाएगा। किसान कहते है की कोशी के किसानो को कभी सूखा तो कभी बाढ़ की क...