सुपौल, सितम्बर 26 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। खेतों तक पानी पहुंचाने और सिंचाई की समस्या से जूझ रहे किसानों के लिए सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली नई उम्मीद लेकर आई है।

योजना का उद्देश्य प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत जिले के 11 प्रखंडों में ड्रिप और ्प्रिरंकलर सिस्टम लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना के तहत 320 एकड़ कृषि भूमि को सूक्ष्म सिंचाई सुविधा से जोड़ने की तैयारी है। इसके अलावा 60 निजी बोरवेल और पंप सेट लगाने की भी योजना बनाई गई है। इससे किसानों को खेतों में जरूरत के अनुसार पानी पहुंचाने की सुविधा मिलेगी। खासकर लघु एवं सीमांत किसानों को योजना के तहत 55 फीसदी तक अनुदान का लाभ मिलने की बात कही गई है। सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली के जरिए पानी का इस्तेमाल अधिक व्यवस्थित तरीके से किया जाता है। ड्रिप सिस्टम में पाइप के माध्यम से ...