सुपौल : बीमारी दूर होने व आर्थिक सहायता का प्रलोभन दे धर्म परिवर्तन के प्रयास का आरोप
सुपौल, जून 29 -- वीरपुर, एक संवाददाता। वीरपुर थाना क्षेत्र के बनेलीपट्टी (गीदड़मारी) वार्ड पांच में कथित रूप से प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास का मामला सामने आया है। इस संबंध में गीदड़मारी गांव निवासी किशुनदेव राम पिता राम प्रसाद राम ने वीरपुर थाना में लिखित आवेदन देकर निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे तीन महिलाएं और एक पुरुष उनके घर पहुंचे तथा खुद को ईसाई मिशनरी बताते हुए ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने लगे।
धर्म परिवर्तन के आरोप आरोप है कि धर्म परिवर्तन करने पर परिवार की बीमारियां दूर होने और आर्थिक सहायता मिलने का प्रलोभन दिया गया। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें भविष्य में परेशानी होने की चेतावनी दी गई। घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.