सुपौल, जून 10 -- भीमपुर, एक संवाददाता। छातापुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में बुधवार को बीडीओ डॉ राकेश कुमार गुप्ता ने ग्रामीण विभाग के निर्देश पर जीरो ऑफिस डे तहत पंचायत में विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम उन्होंने जीवछपुर में पीएम आवास योजना का निरीक्षण किया। जांच के क्रम में बीडीओ ने एक वर्ष बाद भी राशि का उठाव कर आवास निर्माण कार्य नहीं कराने वाले लाभुकों में सुमित्रा देवी,मोली देवी,अमरीका देवी,संजू देवी सहित नीतू देवी को जल्द से जल्द आवास निर्माण कार्य को पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही वैसे आवास जिनका निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद भी जिओ टैग नहीं किया जा सका है उसे जिओ टैग करते हुए भुगतान हेतु एफटीओ जनरेट करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- बीडीओ ने विकास कार्यों की समीक्षा बीडीओ द्वारा शौचालय निर्माण व भुगता...