सुपौल, नवम्बर 13 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। जिले की सभी पांचों विधानसभा से चुनावी मैदान में खड़े 48 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज हो जाएगा। सुबह आठ बजे से जिला मुख्यालय स्थित बीएसएस कॉलेज मैदान में मतगणना केंद्र पर शुक्रवार को विभिन्न प्रत्याशियों को मिले मत की गिनती की जाएगी। इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला दण्डाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी सावन कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए बीएसएस कॉलेज के चारों ओर 500 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। यह आदेश मतगणना प्रक्रिया समाप्त होने तक या अधिकतम 60 दिनों तक (जो भी पहले हो) प्रभावी रहेगा। इसके तहत मतगणना स्थल बीएसएस कॉलेज के 500 मीटर की परिधि में पांच या पांच से अधिक व्यक्तियो...