सुपौल, फरवरी 3 -- सुपौल, एक संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बीएनएमयू के कुलपति का जिला मुख्यालय स्थित लोहिया चौक पर पुतला फूंका। इसका नेतृत्व अभाविप के जिला संयोजक राजेश गुप्ता ने किया। अभाविप कार्यकर्ताओं का कहना था कि बीएनएमयू में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की श्रेष्ठ स्कीम प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान पीएम उषा के तहत आवंटित राशि का वीसी दुरुपयोग कर रहे हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। विश्वविद्यालय प्रशासन जिस तरह पीएम उषा के लिए आवंटित 44 लाख रुपए का बंदरबांट कर राष्ट्र विरोधी ताकतों पर खर्च करना चाहती है, यह नहीं होने दिया जाएगा। अभाविप के प्रदेश सह मंत्री शिव जी कुमार ने कहा कि एक तरफ जहां हिंदुओं का बांग्लादेश में खुलेआम कत्ल हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश के वक्ताओं को इस ज्ञान की धरती...