सुपौल, मई 8 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार पुलिस मेन्स एसोसिएशन के सुपौल शाखा कार्यकारिणी पदाधिकारियों एवं डेलीगेट्स के चुनाव में सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। इस संबंध में बिहार पुलिस मेन्स एसोसिएशन रेल शाखा कार्यालय, मुजफ्फरपुर की ओर से आधिकारिक पत्र जारी किया गया है। जारी पत्र के अनुसार केंद्रीय कार्यालय पटना के निर्देश पर शाखा-सुपौल के चुनाव की प्रक्रिया पूरी कराई गई। निर्धारित नामांकन तिथि 7 मई 2026 को सभी पदों पर केवल एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान सभी आवेदन वैध पाए गए। इसके बाद बिहार पुलिस मेन्स एसोसिएशन शाखा चुनाव नियमावली-2025 के तहत सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया। निर्वाचित पदाधिकारियों में चालक हवलदार चंदन कुमार यादव को अध्यक्ष, सिपाही शंभु ...