सुपौल, मार्च 20 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिला प्रशासन के तत्वावधान में इस वर्ष भी बिहार दिवस और सुपौल जिला स्थापना दिवस समारोह एक साथ 22 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बाबत जिलाधिकारी सावन कुमार ने बताया कि इस बार बिहार दिवस के अवसर पर जिले का 36वां स्थापना दिवस आयोजित किया जा रहा है, जिसकी सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। रविवार को होने वाले इस भव्य समारोह को लेकर प्रशासनिक स्तर पर व्यापक व्यवस्था की गई है। समारोह की शुरुआत सुबह सात बजे शहर के गांधी मैदान से प्रभातफेरी के साथ होगी। इसमें सरकारी एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। इसके साथ ही पंचायत, प्रखंड और अनुमंडल मुख्यालयों में भी प्रभातफेरी आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभातफेरी के माध्यम से जल संरक्षण, हरियाली, स्वच्छता, नशा मुक्ति और ...